तेरी मेहबानियां
तेरी मेहबानियां
पार लगा दें मेरे सपनों की नैया
सावन भादों जैसे बरस रहें है मेरे नैना
ना मांगू मैं हीरे मोती
मांगू बस थोड़ी सी ज्योति
तुम हो दुनिया के स्वामी प्रभु जी
होंगी तेरी मेहबानियां।
मोहे ऐसा दें वरदान प्रभु जी कि
मेरी दृष्टि में सुख और दुःख हो
दोनों एक समान
दो रोटी और कपड़ा देना
और दें देना सर पे छत की छाया
तुम हो दुनिया के स्वामी प्रभु जी
होंगी तेरी मेहरबानियां।
इतना भी ना देना प्रभु जी कि
हो जाएं मुझें अभिमान
बस इतना ही कृपा करना प्रभु जी
कि सत्कर्म पथ पर अडिग रहूं मैं जीवन भर
कोई बाल न बांका कर सकें
जो जग बैरी होय
तुम हो दुनिया के स्वामी प्रभु जी
होंगी तेरी मेहबानियां।
ये जीवन एक संग्राम है
कभी हार तो कभी जीत
हार होने पर बिखर न जाऊं
ऐसा आशीष देना प्रभु जी
होंगी तेरी मेहरबानियां।
नूतन लाल साहू
Gunjan Kamal
28-Jul-2023 07:19 AM
👏👌
Reply
Milind salve
25-Jul-2023 04:15 AM
Nice 👌
Reply
पृथ्वी सिंह बेनीवाल
24-Jul-2023 07:45 PM
👏👍🏼
Reply